बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कुलचौरा गांव के रहने वाले धर्मपाल पुत्र इकराम व उनकी पत्नी संतोष एक बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में गमी की मटुकिया कछला देने जा रहे थे। कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नेकपुर पुलिया के निकट ईको कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। जिसमें पति धर्मपाल और पत्नी संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए।