ब्यावरा के सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को दोपहर 2:00 बजे करीब विद्या भारती के नेतृत्व में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष राधा गुर्जर, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष निवेदिता शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के योगदान का उल्लेख किया गया।