गभाना: हाईवे पर भरतरी के पास अज्ञात वाहन ने दो युवकों को रौंदा, एक युवक की हुई मौत
बन्नादेवी क्षेत्र के बरौला निवासी फुरकान व उसका साथी शाहरूख सोमवार की सुबह एक मैरिज होम में काम करने के बाद पैदल जा रहे थे। तभी हाईवे पर भरतरी के पास पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने युवकों को रौंद दिया। हादसे में फुरकान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शाहरूख गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीर की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई।