गुना नगर: हड्डीमिल में ज़मीन विवाद: आदिवासी युवक को पेशाब पिलाने का आरोप, पीड़ित एसपी ऑफिस पहुंचा, पुलिस ने किया खंडन
गुना कैंट थाना के हड्डीमिल पर जमीन विवाद में दबंगो पर फरियादी अनिल आदिवासी ने मारपीट और पेशाब पिलाने के गंभीर आरोप लगाए है। थाना में सुनवाई न होने पर 2 नवंबर को पीड़ित चाचा के साथ एसपी ऑफिस पहुंचा। सीएसपी प्रियंका मिश्रा ने कहा, फरियादी ने खुद पेशाब पिलाने की घटना से इनकार किया है। उसके चाचा ने आवेदन बनाकर आवेदक के साइन कराए। चाचा पर पूर्व से मामले दर्ज है।