दरभंगा: दरभंगा स्टेशन रोड पर स्थित होटल दूसरे दिन भी बंद, रेल यात्रियों को खाने की हो रही परेशानी
दरभंगा स्टेशन रोड मे स्थित होटल दूसरे दिन भी बंद रही। इस वजह से रेल यात्री के साथ ही अन्य लोगों को खाने की समस्याएं उत्पन्न हो गई साथ ही परेशानी भी बढ़ गई। इस संबंध मे मौजूद दुकानदारों ने बुधवार को दोपहर 3:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जब तक हम लोगों की मांग पूरी नहीं होती होटल इसी तरह बंद रहेगा। जिला प्रशासन भी हम लोगों की बातों परध्यान नहीं दे रहा है।