अर्जुन्दा नगर में तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चलाए गए हाइवा से हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार सुबह 11 बजे आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। अर्जुन्दा पुलिस ने दुर्घटना में शामिल रेत से भरे हाइवा वाहन को भी जप्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया है। घटना 20 नवंबर की शाम की है।