दुधि: म्योरपुर-पड़री मार्ग पर सामने आ रहे वाहन से बचने में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, तीन लोग हुए घायल
म्योरपुर थाना क्षेत्र के म्योरपुर- पड़री मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे सामने से आ रही वाहन से बचने के चक्कर में एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर पड़ी। हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय संजू पुत्र गोविंद, 20 वर्षीय कृपाशंकर पुत्र रामनारायण व 65 वर्षीय रामचरण पुत्र मिट्ठू सभी निवासी पतखिरना(पिपरहर) थाना बभनी घायल हो गए।