प्रतापपुर: जनपद पंचायत सभाकक्ष में निर्माण कार्यों की समीक्षा, 5 अप्रैल तक शौचालय मरम्मत का लक्ष्य निर्धारित
आकांक्षी विकासखंड प्रतापपुर में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले के निर्देशानुसार जनपद पंचायत सभाकक्ष में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक जनपद सीईओ के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिसमें सचिव, रोजगार सहायक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।