रहटगांव: रहटगांव सहित जिले के विद्यार्थियों को कानून और अधिकारों की दी जानकारी, आईकॉन इंस्टीट्यूट में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
विद्यार्थियों को कानून, उनके अधिकारों और विभिन्न सरकारी सहायता योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को आईकॉन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट, हरदा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।