दरभंगा: इनर व्हील क्लब दरभंगा ने शिव पूजन के साथ नए सत्र 2026–27 का शुभारंभ किया
इनर व्हील क्लब ने अपने नए सत्र 2026–27 का शुभारंभ आध्यात्मिक वातावरण में मब्बी स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ किया। पूजा के उपरांत क्लब ने सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्टों का शुभारंभ किया। क्लब की अध्यक्षा ने इनर व्हील पार्क में 21 पौधों का पौधारोपण किया। यह जानकारी बुधवार की दोपहर 2 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।