पट्टी: एक पीआरडी जवान के भरोसे पट्टी चौक की यातायात व्यवस्था, डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस भीषण जाम में फंसी, तड़पती रही प्रसूता
पट्टी नगर के मुख्य चौक पर सोमवार को दिन में 2:30 बजे के आसपास यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। हालात इतने बिगड़ गए कि पूरे चौक की ट्रैफिक व्यवस्था केवल एक पीआरडी जवान के भरोसे चलती रही। सुरक्षा व्यवस्था नदारद होने के कारण देखते ही देखते भीषण जाम लग गया और लोग घंटों परेशान होते रहे।सुबह से ही बाजार क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढ़ने लगा, लेकिन यातायात नियंत्