नुआंव: कोटा मुसहर बस्ती में पराली में लगी आग से 6 घर जलकर हुए राख खाने-पीने का घरों में रखा सामान जलकर हुआ बर्बाद
Nuaon, Kaimur | Apr 19, 2024 शुक्रवार की शाम नुआंव प्रखंड क्षेत्र के कोटा के बधार में पराली में आग लग गई थी। पराली में लगी आग से कोटा मुसहर बस्ती के 6 घर जलकर के राख हो गए हैं ।घरों में रखा खाने पीने का सभी सामान जलकर के बर्बाद हो गया है। जिससे पीड़ित परिवार परेशान है। जानकारी के अनुसार कोटा मुसहर बस्ती के बीगन ,जीतन, गुरु भीम, कुमार, विकास कुमार इत्यादि लोगों का घर जल गया है।