विजयनगर थानाक्षेत्र में कार से प्रतिबंधित मांस की तस्करी का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर कार से ढाई कुंतल मांस बरामद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गौतमबुद्ध नगर के चिपियाना बुजुर्ग स्थित पंचशील कॉलोनी में रहने वाले आदर्श ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक कार से प्रतिबंधित मांस ले जाया जा रहा है।