जलालाबाद: गांव कसारी में अज्ञात कारणों से झोपड़ियो में लगी आग, झोपड़िया के अंदर रखा घर गृहस्ती का समान जलकर हुआ राख
शाहजहांपुर जनपद थाना जलालाबाद क्षेत्र रामगंगा नदी के किनारे बसे कसारी गांव में तीन झोपड़िया में अचानक आग लग गई,जिससे उसके अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया.। इस संबंध में ग्रामीण रामनरेश ने बताया झोपड़ीयो के अंदर रखा हुआ बर्तन, बिस्तर, खाने-पीने का सामान एवं सोने चांदी के आभूषण एवं ₹25000 की नगदी जलकर राख हो गई। जब आग लगी उस समय सभी लोग खेतो पर काम करने गए थे