जलालाबाद: सरैया मोड़ के पास जमदग्नि तालाब की पुलिया के पास मिला एक व्यक्ति का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के सरैया मोड़ के पास जमदग्नि का तालाब है ।उसे तालाब की पुलिया के पास आज नगर जलालाबाद के मोहल्ला गांधीनगर निवासी संजू हलवाई पुत्र राधेश्याम का शव मिला ,जिससे वहां हड़कंप मच गया और देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार संजू बीते दिन की शाम से गायब था। और घर नहीं पहुंचा था ।वह हलवाई का काम करता था ।