हरदोई: हरदोई में मुर्दा पहुंचा रजिस्ट्री ऑफिस बेच दी सारी जमीन, हैरान करने वाला मामला हुआ उजागर व पीड़ित ने डीएम से की शिकायत
Hardoi, Hardoi | Jun 11, 2024 अतरौली थाना इलाके के अरसलिया भूड़ गाँव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।अरसलिया भूड़ गाँव निवासी विनोद कुमार वाजपेई नामक वृद्ध किसान ने गांव के ही बृजभूषण वाजपेई नामक दबंग भू माफिया पर 20 वर्ष पूर्व मृतक पिता को कागजों पर जिंदा कर अपनी चार बीघा जमीन का फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाया है।पीड़ित किसान ने सीएम योगी से भी न्याय की गुहार लगाई है।