बेमेतरा: बेमेतरा जिला के विभिन्न थानों की पुलिस ने जुआ एक्ट के 83 प्रकरण में 353 जुआरियों से ₹3,07,549 किए ज़ब्त
सोमवार को शाम 05 बजे बेमेतरा SP रामकृष्ण साहू के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार,बेमेतरा जिला के विभिन्न थाना की पुलिस ने जुआं एक्ट के 83 प्रकरण 353 जुआरियों से 3 लाख 7 हजार 549 रुपए जप्त किए है। गौरलतब है की बेमेतरा जिला में SP रामकृष्ण साहू के दिशा निर्देशन में जुआं एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।