बेमेतरा: बेमेतरा के बेसिक मैदान में 05 नवंबर को होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन, महासमुंद की सांसद रहेंगी मुख्य अतिथि
सोमवार को सुबह 10 बजे बेमेतरा जिला जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेमेतरा शहर के बेसिक मैदान में 5 नवंबर को जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन बेमेतरा जिला प्रशासन के द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम में महासमुंद की सांसद रूपकुमारी चौधरी मुख्यातिथि होंगी। कार्यक्रम में छग लोक संस्कृति की छटा देखने को मिलेगी।