मवाना: मवाना के मोहल्ला तिहाई में आंधी से 40 वर्ष पुराना विनोद का मकान गिरा, प्रशासन की टीम ने ली जानकारी
Mawana, Meerut | May 1, 2026 गुरुवार देर रात आई आंधी के दौरान मवाना के मोहल्ला तिहाई में स्थित विनोद का मकान गिर गया इस दौरान परिवार के सदस्य बच गए। शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे हादसे की जानकारी होने पर प्रशासन की टीम पीड़ित विनोद के आवास पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद उन्हें मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया है।