समस्तीपुर: भागीरथपुर गांव की बुधी गंडक नदी में स्नान के दौरान दया सहनी की डूबने से मौत, परिवार में मातम
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत भागीरथपुर वार्ड संख्या-7 का है। मिली जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय दया सहनी बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान नदी में डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में शोक का माहौल है। इस दुखद घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा