शाहपुरा: चरगवां में चोरी की रेत ले जा रहा ट्रैक्टर पकड़ा, चालक गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉली मय रेत जब्त,
थाना प्रभारी सरोजनी चौकसे ने बताया कि मुरकटिया घाट में अवैध रेत उत्खनन की सूचना मिली थी। इस पर हमराह स्टाफ के साथ ग्राम अहमदपुर स्थित हनुमान मंदिर के सामने घेराबंदी की गई। इसी दौरान गोटेगांव तरफ से चरगवां की ओर आ रहा आईसर ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 49 ए 6716 आता दिखा। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर रोका। जांच में ट्रैक्टर की ट्रॉली में रेत लोड मिली।