बूंदी: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बूंदी दौरे पर रहे, केशोरायपाटन व तालेड़ा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
Bundi, Bundi | Mar 2, 2024 संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी प्रवास पर आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बूंदी जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने केशोरायपाटन व तालेड़ा में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। ओम बिरला केशोरायपाटन स्थित बालाजी मैरिज गार्डन पहुंचे, जहां टिफिन विद दीदी कार्यक्रम में महिलाओं के साथ भोजन कर संवाद किया।