बूंदी: डाबी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के छात्र के सिक्योरिटी प्रोजेक्ट निर्माण को राज्य स्तर पर मिला प्रथम स्थान
Bundi, Bundi | Mar 2, 2024 डाबी बरड़ क्षेत्र में शुक्रवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल डाबी के योगेश बैरवा ने सिक्योरिटी प्रोजेक्ट निर्माण में राज्य स्तरीय कौशल प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं के छात्र योगेश ने एयरपोर्ट सिक्योरिटी सिस्टम को प्लाईवुड से बनाकर उसमें राडार सिस्टम और स्कैनर जोड़कर प्रोजेक्ट को रोचक बना दिया। प्रोजेक्ट को बनाने में सात दिनों का समय लगा।