पत्थलगांव: सन्ना में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने मां की पिटाई की, इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार
जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ कापुटोली में पारिवारिक विवाद में एक बेटे ने अपनी ही मां की पिटाई कर दी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मंगलवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुलेंद्र राम उम्र 27 वर्ष निवासी महुआ कापुटोली ने थाना सन्ना में रिपोर्ट दर्ज करा