सुसनेर: कीटखेड़ी जोड़ के पास दो ट्रकों की भिड़ंत, CNG से भरा ट्रक पलटा, गैस रिसाव होने पर पुलिस ने संभाला मोर्चा
उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। कीटखेड़ी जोड़ के पास 2 ट्रकों की जोरदार टक्कर के बाद हाईवे पर घंटों तक दहशत का माहौल बना रहा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि CNG गैस से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक से गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया है।