गिरिडीह: नशा मुक्त समाज के लिए जागरूकता जरूरी: मकतपुर हाई स्कूल में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से कराया गया अवगत।
नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर के नेतृत्व में मंगलवार को 7 बजे मकतपुर उच्च विद्यालय, गिरिडीह में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई।