सफीपुर: सफीपुर में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, आम, गेहूं और टमाटर की फसलें प्रभावित, बिजली आपूर्ति भी बाधित
Safipur, Unnao | Apr 9, 2026 उन्नाव के सफीपुर क्षेत्र में बुधवार रात आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी। गुरुवार सुबह 10 बजे मियागंज ब्लॉक के कई गांवों में गेहूं, टमाटर और आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार, आम के बागों में बड़ी संख्या में अमियां गिर गईं, जबकि गेहूं की खड़ी फसल बर्बाद हो गई। तूफान के कारण कई जगह बिजली आपूर्ति ठप हो गई और सड़कों पर