राठ: मसगवाँ मोड़ पर यूपी-112 की तत्परता से बची घायल की जान, सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया
Rath, Hamirpur | Jun 5, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के गोहांड मार्ग पर स्थित मसगवां मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की जान यूपी-112 पीआरवी कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से बच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।