कटनी नगर: अज्ञात वाहन स्कुटी को मारी टक्कर महिला की मौत युवक गंभीर रूप से घायल एनकेजे क्षेत्र के लामतरा बायपास रोड पर हुई घटना
एनकेजे थाना अंतर्गत लमतरा बाईपास रोड पर स्थित राधास्वामी सत्संग भवन से लौट रहे स्कूटी सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना आज रविवार दोपहर 1 बजे घटित हुई। इस घटना में दुबे कॉलोनी गोपाल नगर निवासी हिमांगी परयानी पति दीपक परयानी 45 वर्ष की मौत हो गई। वही ईश्वर गेई 47 वर्ष घायल है जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। महिला का शव जिला अस्पताल लाया गया।