जांजगीर: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में जल संरक्षण, वृक्षारोपण और जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया
जांजगीर-चांपा जिले में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिला पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन की दिशा में किए जा रहे कार्यों के चलते प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभर रहा है। मनरेगा के माध्यम से जल संरक्षण, भूजल संवर्धन, वृक्षारोपण तथा जनभागीदारी आधारित गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है