मोहनलालगंज: शॉर्ट सर्किट से धधका घर, मजदूर परिवार की गृहस्थी हुई राख
लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के भावाखेड़ा गांव में शॉर्ट सर्किट से अमित कुमार के घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में घर का सारा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।