शिवपुरी जिले के उत्कृष्ट विद्यालय क्र.1 में परीक्षा देने गया एक 17 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। जिसे पुलिस ने शिवपुरी से सुरक्षित दस्तयाब कर किशोर को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार जगदीश धाकड़ ने बीते रोज पूर्व थाना कोतवाली में शिकायत थी।