बेगूसराय: शहीद दारोगा सतिभा अमर रहे के नारों से गूंजता रहा परना गांव, ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम संस्कार के लिए किया विदा
बेगूसराय जिले के परना गांव में शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में शहीद पुलिस सब इंस्पेक्टर सतिभा कुमारी का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. शव आने की सूचना मिलते ही उनके पार्थिव शरीर से अंतिम दर्शन के लिए परना गांव समेत आसपास के आधा दर्जन पंचायत के हजारों लोग की भीड़ उमड़ पड़ी.