बेगूसराय: चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने अपहरण की गई महिला को बसाना मोड़ के पास किया बरामद, SP ने दी जानकारी
चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने अपहरण की गई महिला को बसाना मोड़ के पास से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों चेरियाबरियारपुर थाना में एक महिला के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी अनुसंधान कर महिला को बसाना मोड़ के पास से सकुशल बरामद कर लिया है.