जौनपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी के अध्यक्षता में चुनाव की तैयारी के संबंध में हुई बैठक
जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियो के सम्बंध में समस्त नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराएं।