कैलारस में आज 01 नवंबर को दोपहर करीब 1:00 अतिक्रमण में एमएस रोड से हटाए गए, दुकानदारों ने एकत्रित होकर नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती अंजना बृजेश बंसल के घर पहुंच कर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि 8 दिन बीत चुके हैं लेकिन विस्थापन नहीं हुआ है। अगर विस्थापन नहीं हुआ तो वहीं पर अपनी जगह व्यवसाय करेंगे, और वहां से हटाया तो आंदोलन भी करेंगे।