केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए UGC से जुड़े प्रावधानों के विरोध में तहसील बरेली में सवर्ण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। करणी सेना परिवार, परशुराम सेना एवं सकल सवर्ण समाज के संयुक्त आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।