फागी: सामोद थाना पुलिस ने मोबाइल टावरों से मशीन चोरी करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए दो चोरों को किया गिरफ्तार
Phagi, Jaipur | Apr 9, 2024 सामोद पुलिस ने मोबाइल टावरों से मशीन चोरी करने वाली गेम का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है सामोद थानाधिकारी धर्म सिंह गुर्जर ने बताया कि मोबाइल टावरों से मशीनरी चोरी के मामलों में पुलिस ने विशेष टीम बनाकर चोरों की तलाश शुरू की जहां पुलिस को आखिरकार सफलता हाथ लगी और पुलिस ने चोरी के मामले में बनवारी लाल यादव और सागर मीणा को गिरफ्तार किया है