बीना: ग्राम जगदीशपुरा में खेतमें करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत, भानगढ़ थाने में की शिकायत
Bina, Sagar | Jun 9, 2026 फरियादी शंकर सिंह पिता बाबूलाल लोधी निवासी ग्राम परसोरा की भैंस ग्राम जगदीशपुर के खेत में थी। और उसी खेत में विद्युत विभाग के द्वारा खंबे के नीचे जमीन पर डीपी रखी गई थी। तभी मंगलवार को भैंस करंट की चपेट में आ गई। जिससे भैंस की मैं मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर फरियादी खेत पर पहुंचा। तत्काल पुलिस को सूचना दी। वहीं फरियाद ने भानगढ़ थाने में शिकायत की है।