खगड़िया: शहर में बारिश से बदला मौसम, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत
खगड़िया शहर में बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। पिछले कई दिनों से तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग परेशान थे। बारिश शुरू होते ही मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों ने राहत की सांस ली तथा कई स्थानों पर बच्चे और युवा बारिश का आनंद लेते नजर आए। हालांकि कुछ निचले इलाकों में हल्का जलजमाव भी