मौदहा: मौदहा नगर में परशुराम जयंती पर निकाली गई विशाल शोभा यात्रा
मौदहा नगर के पूर्व ब्लाक प्रमुख के आवास पर भगवान परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर नगर में एक विशाल शोभा यात्रा भी निकाली गई। जिसमें सर्व समाज के लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। नगर के पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव कुमार पांडेय के आवास पर ब्रह्म कल्याण एवं विचार मंच के अध्यक्ष बृजेंद्र गौतम की अध्यक्षता में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई।