मुज़फ्फरनगर: 718 रुपये मजदूरी की मांग पर श्रमिकों का हल्ला बोल!20 KM पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचे ईंट भट्ठा श्रमिक, न्यूनतम मजदूरी
ईंट भट्ठा श्रमिकों ने न्यूनतम मजदूरी और बेहतर सुविधाओं की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। शाहपुर से करीब 20 किलोमीटर पैदल मार्च कर सैकड़ों मजदूर कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें सरकार द्वारा तय 718 रुपये 35 पैसे प्रतिदिन की मजदूरी नहीं मिल रही। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पर आंदोलन होगा।