ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के आर्य नगर स्थित गली नंबर 3 में स्थित मकान में रविवार रात आग की लपटे निकलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि परिवार छुट्टियां मनाने बाहर गया हुआ था और फ्रिज में आग लगने से यह घटना हुई। आग विकराल रूप धारण करती इससे पहले ही पड़ोसियों ने मकान का ताला तोड़कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है।