अनूपगढ़ के धानका मौहल्ले में धानका तोला पल्लेदार मजदूर संघ के अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को शाम 5 बजे चुनाव सम्पन्न हुए। इस दौरान अध्यक्ष पद पर नंदलाल डाबला, राजकुमार व पापुराम ने आवेदन किया। चुनाव में नंदलाल डाबला को 186, राजकुमार 159 व पापुराम को 94 वोट मिले। जिसपर नंदलाल 27 वोटो से विजय हुए। धानका समाज के लोगों ने अध्यक्ष का माला पहनकर स्वागत किया।