जबलपुर: जबलपुर के भेड़ाघाट के पास खैरी में 52 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा लॉजिस्टिक पार्क, शहरवासियों के लिए बड़ी सौगात
जबलपुर रिंग रोड़ से शहर की तस्वीर बदल रही है। वर्षों से बड़े ट्रांसपोर्ट नगर की कमी से जूझ रहे जबलपुर में अब अत्याधुनिक लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण होगा। भेड़ाघाट के पास खैरी में 52 हेक्टेयर जमीन पर लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए (एनएचएलएमएल) सर्वे पूरा कर चुका है। इसमें लॉजिस्टिक पार्क को रेलवे ट्रेक से जोड़ने 1 km रेल लाइन बिछाई जाएगी।