ललितपुर: शहर के वार्ड नंबर 15 में नमामि गंगे योजना के तहत खोदी गई नाली में फंसा ट्रैक्टर-ट्राली, बाल-बाल बचा पैदल जा रहा राहगीर
ललितपुर शहर के वार्ड नंबर 15 में नमामि गंगे योजना के तहत पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई नाली लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। एक ट्रैक्टर ट्राली अचानक असंतुलित होकर नाली में फंस गया। गनीमत रही की बगल से गुजर रहा राहगीर चपेट में आने से बाल बाल बच गया। अन्यथा किसी बड़ी दुर्घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता था।