नारायणपुर: दहेज हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार
भवानीपुर थाना क्षेत्र के दहेज हत्या कांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस ने नितिश कुमार (पिता- कलानंद, निवासी भवानीपुर) को गिरफ्तार किया। इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।