बिजौलिया में भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि (महापरिनिर्वाण दिवस) पर आज शनिवार दोपहर करीब 2 बजे को बिजौलिया स्थित मीणा छात्रावास परिसर में पांचवां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। अंबेडकर विचार मंच के तत्वावधान में आयोजित शिविर में कुल 141 यूनिट रक्तदान किया गया।