मरवन: महाराष्ट्र: नागपुर में टंकी ब्लास्ट, गवसरा गांव के दो युवकों की मौत, शव पहुंचते ही मची चीख-पुकार
करजा थाना क्षेत्र के गवसरा गांव के दो युवक की महाराष्ट्र के नागपुर में टंकी ब्लास्ट में मौत शुक्रवार को हो गई थी। जिसके बाद रविवार दिन के 2:00 बजे उसका शव उसके पैतृक गांव पहुंचा जहां पर दोनों युवक के शव को देखकर गांव वाले सन रह गए और रो-रो कर परिवार वालों का बुरा हाल है।सभी ने नम आंखों से दोनों युवकों के अंतिम विदाई दी।