#महाहर धाम में कल से प्रारंभ होने वाली श्रावण मास कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा द्वारा महाहर धाम पर पवित्र कांवड़ यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के उपरांत जिलाधिकारी अपुनपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 इरज राजा संयुक्त रूप से महाहर धाम परिसर में स्थापित नई पुलिस चौकी का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।